|
|
|
सत्र 2013-14 के लिए बी.एड. प्रवेश परीक्षा के दायित्व का निर्वाह दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर
विश्वविद्यालय, गोरखपुर कर रहा है। भगवानबुद्ध, योग गुरु गोरक्षनाथ और संत प्रवर कबीर की पुण्यभूमि पर स्थिति यह
विश्वविद्यालय स्वतंत्रता के बाद स्थापित होने वाला उत्तर प्रदेश का पहला आवासीय विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय
स्तरीय अध्ययन की यह परीक्षा राज्य स्तर पर आयोजित होती है। विश्वविद्यालय इस परीक्षा को पूरी शुचिता एवं
पारदर्शिता से सम्पन्न कराने के लिए संकल्पित है। इस परीक्षा के लिए पहले से चल रही व्यवस्था को स्वीकार करते हुए
भी हमने आवेदन पत्र भरने की पूरी प्रक्रिया को आनलाइन कराने का निश्चय किया है। हमारे विश्वविद्यालय की परीक्षाओं
के लिए इस प्रणाली के प्रयोग की सफलता ने ही हमें इस दिशा में प्रेरित किया है। हमारा समय प्रतियोगी परीक्षाओं में
सफलता के लिए विषय-ज्ञान, सामान्य ज्ञान एवं अभिरुचि परीक्षण के साथ तकनीकी ज्ञान का भी समय है। हमारा पूरा
प्रयास होगा कि इस प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी स्तर पर कोर्इ असुविधा न हो, पर
इसमें हमें आप सबका भी सहयोग चाहिए।
|